अलीगढ़ में बदलने लगा मौसम, रात से सुबह तक ठंडक:आसपास के जिलों में शुक्रवार को बारिश-ओलावृष्टि का असर, सुबह तक मौसम रहा खुशनुमा; दिन में होगा गर्मी का अहसास

Oct 10, 2026 - 08:17
0
अलीगढ़ में बदलने लगा मौसम, रात से सुबह तक ठंडक:आसपास के जिलों में शुक्रवार को बारिश-ओलावृष्टि का असर, सुबह तक मौसम रहा खुशनुमा; दिन में होगा गर्मी का अहसास
जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के बीच रात के तापमान में ठंडक का एहसास होने लगा है। शुक्रवार को आसपास के कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की खबरों के बाद अलीगढ़ में भी रात को मौसम सुहावना रहा। शनिवार सुबह करीब 7 बजे तक वातावरण में हल्की ठंडक और खुशनुमा मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत का एहसास कराया। हालांकि, सुबह होते ही तेज धूप निकल आई। इससे दिन में फिर गर्मी और हल्की उमस परेशान कर सकती है। मौसम विभाग की साइट (आईएमडी) के अनुमान के मुताबिक, शनिवार को अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के समय धूप का असर बना रहेगा, लेकिन सुबह और रात के मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकता है। आसपास के जिलों में बारिश, अलीगढ़ में बदला मिजाज शुक्रवार को बरेली, संभल और बदायूं समेत आसपास के कुछ जिलों में बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की सूचना भी मिली। इसके बाद मौसम में आए बदलाव का असर अलीगढ़ में भी महसूस किया गया। रात में गर्मी का असर कम रहने से लोगों को राहत मिली। शनिवार सुबह भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। दिन में गर्मी, सुबह-रात में राहत के संकेत अलीगढ़ में अभी दिन और रात के मौसम में अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात और सुबह के समय वातावरण में अपेक्षाकृत ठंडक महसूस की जा रही है। हल्की उमस भी बनी हुई है। ऐसे में फिलहाल गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन मौसम का बदलता मिजाज आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के संकेत दे रहा है। धीरे-धीरे विदा हो रही गर्मी अक्टूबर में मौसम के इस बदलाव के साथ लोगों को अब गर्मी से राहत की उम्मीद बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का असर अभी बना रह सकता है। सुबह और रात में ठंडक बढ़ने पर लोगों को मौसम में बदलाव ज्यादा महसूस होगा। आने वाले दिनों में तापमान में कितनी गिरावट आएगी, यह मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर निर्भर करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User