अलीगढ़ में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित:ड्यूटी में लापरवाही बरती थी, एसएसपी ने लिया एक्शन
अलीगढ़ में ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में एसएसपी ने एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइंस में तैनात सिपाही राजकुमार और थाना बन्नादेवी में तैनात सिपाही चालक धर्मपाल सिंह को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं, पीआरवी 6783 पर पालीमुकीमपुर में तैनात दरोगा दुर्विजय को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)