फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:2 अन्य गंभीर घायल, बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर जब्त; चालक पर FIR
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम राई निवासी संदीप पुत्र कैलाशचंद गत 7 अक्टूबर 2026 की शाम को दिल्ली जाने के लिए निकला था। गांव का ही सर्वजीत उसे अपनी मोटरसाइकिल से छोड़ने जा रहा था। इस दौरान आकाश भी उनके साथ था। शाम करीब सात बजे जैसे ही उनकी बाइक राजेपुर थाना क्षेत्र में पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में संदीप को घोषित किया गया मृत टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों में एक कानपुर रेफर हादसे में घायल हुए सर्वजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तिर्वा और फिर वहां से कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, तीसरे घायल आकाश को प्राथमिक उपचार के दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज घटना के संबंध में मृतक के पिता कैलाशचंद की तहरीर पर 11 अक्टूबर को राजेपुर थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हादसे में शामिल बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)