अलीगढ़ में मेडिकल रोड पर देवी जागरण का पंडाल हटवाया:बिना अनुमति सड़क पर हो रही थी तैयारी, पुलिस ने रुकवाया आयोजन

Oct 19, 2026 - 23:31
0
अलीगढ़ में मेडिकल रोड पर देवी जागरण का पंडाल हटवाया:बिना अनुमति सड़क पर हो रही थी तैयारी, पुलिस ने रुकवाया आयोजन
अलीगढ़ के दोदपुर में सोमवार रात देवी जागरण के पंडाल को लेकर विवाद हो गया। महानवमी पर गली के अंदर मंदिर के बाहर जागरण की अनुमति ली गई थी, लेकिन आयोजकों ने रात करीब 10 बजे मेडिकल रोड पर पंडाल लगाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सड़क पर चल रही तैयारियां रुकवा दीं। काफी देर तक बातचीत के बाद आयोजक गली के अंदर ही जागरण कराने पर राजी हो गए। मामला सिविल लाइंस क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले दोदपुर का है। मेडिकल रोड पर पंडाल लगाने की सूचना पर सीओ तृतीय सरवम सिंह और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल कॉलेज जाने वाला रास्ता बाधित होने की आशंका पुलिस ने आयोजकों को बताया कि अनुमति गली के अंदर मंदिर के बाहर आयोजन करने की थी। मेडिकल रोड पर पंडाल लगाने की अनुमति नहीं थी। यह प्रमुख रास्ता है और मेडिकल कॉलेज आने-जाने के लिए इस्तेमाल होता है। सड़क पर आयोजन से यातायात बाधित होने के साथ मरीजों और आपातकालीन वाहनों को भी परेशानी हो सकती थी। पुलिस ने सड़क पर आयोजन की अनुमति नहीं होने की बात कही। इसके बाद आयोजकों ने सड़क से सामान हटाकर गली के अंदर तैयारियां शुरू कर दीं। रात 11 बजे के बाद तक आयोजन स्थल पर काम चल रहा था। आयोजकों ने कहा- गली के अंदर ही होगा जागरण आयोजन समिति से जुड़े शिवम शर्मा ने बताया कि देवी जागरण के लिए मंदिर के बाहर गली के अंदर की अनुमति ली गई थी और इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। कुछ लोगों ने इस बार मेडिकल रोड पर बड़ा आयोजन करने का फैसला लिया था, जिससे विवाद की स्थिति बनी। पुलिस के मना करने के बाद अब गली के अंदर ही जागरण कराया जाएगा। सीओ तृतीय सरवम सिंह ने बताया कि मेडिकल रोड पर यातायात बाधित होने की आशंका के चलते आयोजकों को सड़क पर जागरण नहीं करने के लिए कहा गया था। अब कार्यक्रम गली के अंदर कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस मौजूद है और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User