लखनऊ में अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को बनाया रावण:10 सिर वाली होर्डिंग में AISA-CJP के नेताओं की तस्वीर, लिखा- 'भारत के विरोधी रावण'
लखनऊ में एक बार फिर से होर्डिंग की सियासत देखने को मिली। दशहरे से पहले सोमवार रात को होर्डिंग लगाए गए। इन पर कॉकरोच जनता पार्टी और AISA ( ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के नेताओं की तस्वीर को सिर के रावण के 10 सिरों के रूप में दिखाया गया है। यह होर्डिंग गोमतीनगर 1090 समेत शहर के अलग-अलग पॉश और वीआईपी इलाकों में लगी हैं। राहगीर रुक-रुक कर देख रहे होर्डिंग पहला सिर आशुतोष रांका, उसके बाद सौरव दास, इमरान खान, उमर खालिद और केंद्र में अभिजीत दीपके इसके बाद नेहा बोरा, प्रशांत भूषण और आजिंक्य शिंदे की तस्वीर लगाई है। होर्डिंग पर सब से ऊपर लिखा है- "भारत के विरोधी रावण"। होर्डिंग योगी सेना ( भारत) की ओर से लगवाया गया है। रास्ते से गुजरने वाले राहगीर रुक-रुक कर इन्हें देख रहे हैं। योगी सेना के मोहित मिश्रा ने लगवाई होर्डिंग होर्डिंग लगाने वाले मोहित मिश्रा ने कहा कि इस होर्डिंग में उन्हीं लोगों को दर्शाया गया है, जो सनातन विरोधी हैं। इनमें अधिकतर ऐसे लोग शामिल हैं, जो जिहादी ताकतों और मानसिकता को बढ़ावा देते हैं। इन लोगों ने कभी सनातन के हित और समर्थन में काम नहीं किया। हमेशा सनातन का अपमान किया, फिर चाहे बाबरी मस्जिद का मुद्दा हो या सनातन से जुड़ा कोई और विषय। हम चाहते हैं कि होर्डिंग के जरिये पूरा विश्व इन्हें पहचाने। सनातन धर्म के लोग ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)