अलीगढ़ में राहगीर से मोबाइल छीना, एफआईआर:एडीए कॉलोनी से राठी हॉस्पिटल रोड पर वारदात, दो सिम लगे मोबाइल लेकर फरार
एडीए कॉलोनी से राठी हॉस्पिटल वाले रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने राह चलते व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया। घटना 5 अक्टूबर की रात करीब 8 से 8:30 बजे की बताई गई है। पीड़ित की तहरीर पर थाना सासनी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित कैलाश चंद्र मिश्रा, निवासी एलआईजी-4, एडीए कॉलोनी, पला रोड, अलीगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह शाम के समय एडीए कॉलोनी से राठी हॉस्पिटल वाले रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर दो लोग आए। आरोप है कि दोनों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
मोबाइल में लगे थे दो जियो सिम
पीड़ित के अनुसार छीने गए मोबाइल में दो सिम लगे थे। इनमें एक नंबर 941317286 और दूसरा नंबर 63048XXXXX बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अंकित कुमार को सौंपी है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बाइक सवार आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)