अलीगढ़ से कानपुर-दिल्ली के लिए रात में भी ट्रेन:8 स्टेशनों पर ठहरेगी, रेलवे ने दी मंजूरी

Sep 25, 2026 - 08:14
0
अलीगढ़ से कानपुर-दिल्ली के लिए रात में भी ट्रेन:8 स्टेशनों पर ठहरेगी, रेलवे ने दी मंजूरी
अलीगढ़ के यात्रियों को रात में कानपुर और दिल्ली जाने के लिए एक और ट्रेन मिलने जा रही है। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रात्रिकालीन ट्रेन चलाने को मंजूरी दी है। ट्रेन नंबर 14153/14154 अलीगढ़ समेत 8 स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने 24 सितंबर को इसकी घोषणा की है। कानपुर सेंट्रल से ट्रेन रात 8:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलेगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन करीब 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अलीगढ़ समेत 8 स्टेशनों पर ठहराव कानपुर से आनंद विहार के बीच ट्रेन फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। अलीगढ़ में ठहराव मिलने से यहां के यात्रियों को कानपुर, इटावा, टुंडला और दिल्ली-एनसीआर जाने के लिए रात में एक और रेल विकल्प मिलेगा। रात में सफर, सुबह दिल्ली पहुंचेंगे नई ट्रेन कानपुर से रात में चलेगी और अलीगढ़ होते हुए सुबह आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार से वापसी की ट्रेन रात में रवाना होकर सुबह कानपुर पहुंचेगी। इससे यात्रियों को रात में सफर कर सुबह अपने गंतव्य क्षेत्र में पहुंचने का विकल्प मिलेगा। रेलवे के अनुसार, इस सेवा का उद्देश्य कानपुर और दिल्ली क्षेत्र के बीच यात्री संपर्क बढ़ाना और रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User