फीस के विवाद में 10वीं के छात्र की पिटाई:हरदोई में 15-20 युवकों ने पीटा, आरोपी खुद घर तक छोड़ने भी गया

Sep 25, 2026 - 08:14
0
फीस के विवाद में 10वीं के छात्र की पिटाई:हरदोई में 15-20 युवकों ने पीटा, आरोपी खुद घर तक छोड़ने भी गया
हरदोई शहर में कोचिंग फीस के विवाद में 10वीं के एक छात्र की पिटाई कर दी गई। इस घटना के संबंध में बताया कि छात्र को उसके साथी ने बहाने से पीडब्ल्यूडी मैदान बुलाया, जहां 15 से 20 युवकों ने मिलकर उसे पीटा। मारपीट के बाद आरोपी ने खुद छात्र को घर छोड़ा और रात में धमकी भरा वीडियो भी भेजा। आरोपी और पीड़ित शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र हैं। पीड़ित और आरोपी छात्र अच्छे दोस्त थे। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। गुरुवार की रात 9:25 पर पीड़ित छात्र ने बताया कि यह घटना 23 सितंबर की शाम 6 बजे की है। इस संबंध में उसने 24 सितंबर की दोपहर शहर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। शहर के आशा नगर निवासी पीड़ित छात्र मयंक शुक्ला ने बताया कि करीब 15 दिन पहले वह और उसका आरोपी दोस्त धर्मशाला रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में मैथ्स और साइंस की ट्यूशन पढ़ने गए थे। फीस को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। दावा है कि मयंक ने पूरी फीस 1500 तय करके कोचिंग शुरू की, जबकि आरोपी ने इससे 300 रुपये कम फीस में सिर्फ नया सिलेबस पढ़ना शुरू किया। इसी बात को लेकर आरोपी ने मयंक से रंजिश रखी। 23 सितंबर की शाम कोचिंग छूटने के बाद आरोपी ने मयंक को कुछ काम का बहाना बनाकर डीएम चौराहे के पास पीडब्ल्यूडी मैदान पर बुलाया। वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद 15 से 20 युवकों ने मयंक पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई की। मारपीट के बाद आरोपी ने मयंक को बाइक पर बैठाकर घर छोड़ा। रात करीब 8:30 बजे आरोपी ने मयंक के मोबाइल पर मारपीट का 11 सेकंड का वीडियो भेजा। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस घटना से परेशान छात्र ने 24 सितंबर की दोपहर कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User