अम्बेडकरनगर ARTO ऑफिस में शर्ट उतारकर हंगामा,VIDEO:ट्रक के कागजात में देरी से भड़का, एआरटीओ बोले- तकनीकी समस्या से देरी हुई

Oct 08, 2026 - 16:02
0
अम्बेडकरनगर ARTO ऑफिस में शर्ट उतारकर हंगामा,VIDEO:ट्रक के कागजात में देरी से भड़का, एआरटीओ बोले- तकनीकी समस्या से देरी हुई
अम्बेडकरनगर के एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार को करीब 12 बजे ट्रक के कागजात दुरुस्त कराने पहुंचे युवक ने अचानक हंगामा कर दिया। कागजात की प्रक्रिया में देरी से नाराज युवक ने कार्यालय परिसर में अपनी शर्ट उतार दी। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख एआरटीओ कार्यालय से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अकबरपुर कोतवाल ने युवक को समझाकर शांत कराया। बताया गया कि अखिलेश तिवारी अपने ट्रक के कागजात में सुधार कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। उनके मुताबिक जून में एक्सप्रेस-वे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद ट्रक से संबंधित कागजात तैयार कराने और उनमें सुधार के लिए वह कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके थे। वह इसी सिलसिले में कार्यालय पहुंचे थे। प्रक्रिया में देरी और लगातार कार्यालय आने से वह परेशान हो गए। इसी दौरान वह उत्तेजित होकर हंगामा करने लगे और अपनी शर्ट उतार दी। इससे कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच हलचल मच गई। सूचना पर अकबरपुर कोतवाल पुलिस टीम के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने युवक को समझाया और शांत कराया। इसके बाद कागजात से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराई गई। अखिलेश तिवारी ने बताया कि वह काफी दिनों से कागजात को लेकर परेशान थे। इसी दबाव में वह उत्तेजित हो गए थे। बाद में उनका काम पूरा हो गया। वही एआरटीओ सतेंद्र यादव ने बताया कि युवक के ट्रक के कागजात में तकनीकी समस्या थी, जिसे दूर करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान युवक उत्तेजित होकर हंगामा करने लगा। बाद में समस्या का समाधान कर उसका काम पूरा करा दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User