हाथरस में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:शहर में जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Oct 08, 2026 - 16:02
0
हाथरस में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:शहर में जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
हाथरस में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आज गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग कांग्रेसियों ने शहर में जुलूस निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहले शहर के मोहनगंज बाजार में इकट्ठा हुए। वहां से वे नारेबाजी करते हुए मोहनगंज, घंटाघर, सराफा बाजार, कमला बाजार होते हुए सासनी गेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और करोड़ों लोगों के वोट मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, नगर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके, जिला प्रवक्ता मुकेश चंद्रा, ब्रह्मदेव शर्मा, अशोक कुमार गुप्त, संजीव आंधीवाल, प्रदीप तेनगुरिया सहित काफी कांग्रेसी मौजूद थे। इस मौके पर काफी पुलिस फोर्स भी मौजूद था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User