अम्बेडकरनगर में 25 ग्रामीण सड़कें होंगी गड्ढामुक्त:राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद 8.83 करोड़ रुपये खर्च करेगी, शासन ने दी मंजूरी
अम्बेडकरनगर में ग्रामीण इलाकों में जर्जर सड़कों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली 25 सड़कों की मरम्मत पर 8.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद इन मार्गों को दुरुस्त कराएगी। कुल 42.50 किलोमीटर लंबाई वाली सड़कों के लिए शासन ने बजट आवंटित कर दिया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। इन सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त कराने के लिए एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने अप्रैल और मई में प्रस्ताव भेजे थे। इसके बाद चयनित मार्गों पर काम कराने की स्वीकृति मिली। शासन ने मंडी विकास निधि से 314.43 लाख रुपये और सेस परिषद अंश से 568.65 लाख रुपये आवंटित किए हैं। दोनों मदों को मिलाकर कुल 883.08 लाख रुपये यानी करीब 8.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन मार्गों पर होगा मरम्मत का काम चयनित सड़कों में घटकना ताराखुर्द से इब्राहिमपुर मुबारकपुर, बेवाना से उदयपुर निषाद बस्ती, दुर्बल के खेत से रायपट्टी होते हुए जूनियर हाईस्कूल कदियापुर, शुकुलपट्टी से टेकनपुर कदनापुर और चिनगी से भरथुआ संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा आनंदनगर चौराहे से बड़ी नहर के किनारे टिकुलीगंज पिच मार्ग, भिखारीपुर से श्रवणक्षेत्र, बसिया संपर्क मार्ग, डंडारी गांव से जोलहापुर, जीवत नर्सरी से गोलपुर और अकबरपुर-मालीपुर मार्ग से गानेपुर तक सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। उदयराज के भट्ठे से अंसारी बस्ती मछलीगांव, कन्नूपुर से पट्टी चौराहा, कन्नूपुर बड़े मार्ग से नरायनपुर होते हुए रुकनुद्दीनपुर, रेहताखुर्द संपर्क मार्ग, जलालपुर मार्ग से लहगी का पूरा, नसीरपुर से तुलसीपुर, बढ़ईपुर संपर्क मार्ग और सैदापुर-सिकंदरपुर मार्ग पर इटरौरा में भी काम होगा। तेंदुआ पियारेपुर पिच मार्ग से भसड़ा, गिरधरामऊ से आदर्श विद्यालय भुवालपुर, दरियापुर माइनर से फरीदपुर होते हुए रसूलपुर, हुसैनपुर ग्रंट, बिसुनपुर बजदहा और शाहपुर माइनर से खतमी तक के मार्ग भी मरम्मत सूची में शामिल हैं। सड़कों की मरम्मत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होने की उम्मीद है। खासकर गांवों से बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी स्थानों तक आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)