यूपी में आज से शारदीय नवरात्रि शुरू:मां विंध्याचल धाम मंगला आरती के साथ मेले का शुभारंभ; गूंजे जयकारे
यूपी में आज से शारदीय नवरात्र का शुरू हो रहा है। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में रविवार सुबह मंगला आरती के साथ शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मां के दर्शन-पूजन के लिए देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु विंध्याचल पहुंचे। मंदिर परिसर मां के जयकारों और घंटों की ध्वनि से गूंज उठा। भक्तों ने कतारों में लगकर दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा मान्यता है कि नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करने से पुण्य लाभ मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु सुबह से ही मां के दरबार में पहुंचने लगे। लंबे समय से यहां दर्शन करने आ रहे भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास जताया। त्रिकोण क्षेत्र की तीनों देवियों के दर्शन का महत्व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विंध्य क्षेत्र प्राचीन काल से शक्ति साधना का प्रमुख केंद्र रहा है। विंध्य पर्वत और गंगा तट के निकट विराजमान मां विंध्यवासिनी को आदिशक्ति और लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है। मां विंध्यवासिनी धाम में अष्टभुजा देवी विराजमान मान्यता है कि विंध्याचल के त्रिकोण क्षेत्र में मां विंध्यवासिनी के साथ मां महाकाली और मां महासरस्वती के स्वरूप में अष्टभुजा देवी विराजमान हैं। नवरात्र में श्रद्धालु तीनों देवियों के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मां की कृपा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं मंदिर के प्रधान श्रृंगारिया शिवजी महाराज ने बताया कि मां विंध्यवासिनी की महिमा अपरंपार है। श्रद्धालु जिस आस्था और विश्वास से पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें मां की कृपा से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। नवरात्र में दर्शन का विशेष महत्व है। इसी कारण हर वर्ष देश के कोने-कोने से भक्त मां के दरबार में पहुंचते हैं। हाथी पर सवार होकर धाम आने की मान्यता धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार को मां विंध्यवासिनी हाथी पर सवार होकर अपने निज धाम आ रही हैं। इसे प्रकृति और जनजीवन के लिए शुभ संकेत माना जाता है। श्रद्धालु मां के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना कर रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही विंध्याचल में भक्ति और उत्साह का माहौल है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा, कहा- चेलों से क्या लड़ना, आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)