अम्बेडकरनगर में आलापुर-जालालपुर में बनेंगी 20 नई सड़कें:20 करोड़ से होगा निर्माण, 5 लाख आबादी को मिलेगा बेहतर आवागमन
अम्बेडकरनगर के आलापुर और जलालपुर तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 20 नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इन सड़कों से करीब पांच लाख की आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने पहले चरण में 10 सड़कों के निर्माण के लिए विभाग से आंगणन रिपोर्ट मांगी है। मंजूरी के बाद शुरू होगा निर्माण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर समेत अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। शेष 10 सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड अश्विनी कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में 10 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने आंगणन रिपोर्ट मांगी है। स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी 20 सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा। जलालपुर में इन प्रमुख मार्गों का प्रस्ताव जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में मथुरा रसूलपुर से परेजाबाद होते हुए कौड़ाही बाजार संपर्क मार्ग, फत्तेपुर मोहिबपुर से श्रीपुर संपर्क मार्ग, बरियावन-किछौछा लिंक मार्ग से बब्लू पाल के घर तक संपर्क मार्ग और डीघी में लाल बहादुर मौर्य के घर से मालीपुर-धमरूआ पिच मार्ग तक संपर्क मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा जलालपुर-न्यौरी मुख्य मार्ग से नाई बस्ती तक मार्ग, कादीपुर दुर्गा का पूरा पिच मार्ग से रसूलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक संपर्क मार्ग, जलालपुर-बसखारी मुख्य मार्ग से कर्बला होते हुए हुसेनपुर पिच मार्ग तक संपर्क मार्ग और हजपुरा-ताजूपुर खानपुर मार्ग से सिकंदरपुर संपर्क मार्ग समेत अन्य सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। आलापुर में भी कई संपर्क मार्ग जुड़ेंगे आलापुर विधानसभा क्षेत्र में भरतपुर इंटर कॉलेज से तालुकेदार संपर्क मार्ग, बसखारी-जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग से खत्मीपुर संपर्क मार्ग और देवरिया-समडीह मार्ग से निषाद बस्ती प्राथमिक विद्यालय संपर्क मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा एनएच-328 से माधवपुर-टांडा संपर्क मार्ग और इंदईपुर-खजुरिया संपर्क मार्ग से अखलासपुर-भरौटी संपर्क मार्ग समेत अन्य ग्रामीण सड़कों को भी योजना में शामिल किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)