UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा शुरू:1.24 लाख अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, 10 जिलों के 286 केंद्रों पर 3-लेयर जांच

Oct 04, 2026 - 10:09
0
UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा शुरू:1.24 लाख अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, 10 जिलों के 286 केंद्रों पर 3-लेयर जांच
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा रविवार को शुरू हो गई है। परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों में सुबह 9:30 बजे से है। उससे पहले 8:00 बजे से परीक्षा केंद्रों के गेट खोल दिए गए हैं। अभ्यर्थियों की तीन लेयर में जांच की जा रही है। उनका बायोमेट्रिक और आइरिश जांच की जा रही है। उसके बाद उनको प्रवेश दिया जा रहा है। प्रयागराज में अग्रसेन इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज जीआईसी समेत 43 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 17,487 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 2 घंटे तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 10 जिलों में कुल 286 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1,24,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि परीक्षा के लिए अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में केंद्र बनाए गए हैं। यह भर्ती परीक्षा कुल 143 पदों के लिए हो रही है, जिसके लिए आवेदन जनवरी 2026 में लिए गए थे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों के लिए निर्देश था कि परीक्षा केंद्र के गेट एग्जाम शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले खोल दिए जाएंगे और ठीक 45 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रयागराज में इस परीक्षा के लिए कुल 17,487 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनकी सुविधा के लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि "परीक्षा की शुचिता में व्यवधान डालने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले सीधे जेल जाएंगे। नकल माफियाओं के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User