अम्बेडकरनगर में कक्षा-8 तक के स्कूल आज बंद:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के चलते 21 अक्टूबर को डीएम के आदेश पर छुट्टी
अम्बेडकरनगर में विजयादशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिले में कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बुधवार, 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अनुमति से अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि यूपी बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत शिक्षा बोर्ड सहित सभी मान्यता प्राप्त और गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं बुधवार को संचालित नहीं होंगी। विजयादशमी पर रावण दहन के आयोजनों और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान जिले के विभिन्न मार्गों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन के इस आदेश के तहत सभी संबंधित विद्यालयों को अवकाश का पालन करना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)