अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का इंटरनल नेटवर्क, कोड यलो लागू:एपल भी अटका; 6 दिन में 6 सेवाएं प्रभावित, दावा- अटैक नहीं, सिस्टम अपडेट हो रहे

Nov 18, 2026 - 05:56
0
अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का इंटरनल नेटवर्क, कोड यलो लागू:एपल भी अटका; 6 दिन में 6 सेवाएं प्रभावित, दावा- अटैक नहीं, सिस्टम अपडेट हो रहे
अमेरिका में पिछले एक हफ्ते में कुछ ऐसा हो रहा है जो पहले कभी एक साथ नहीं हुआ। कभी हवाई जहाज रुक जाते हैं, कभी बैंक का ऐप नहीं खुलता, कभी ऑफिस का ईमेल बंद हो जाता है। ताजा मामला एपल और अमेरिका की सबसे सीक्रेट एजेंसी NSA से जुड़ा है। NSA का वह इंटरनल नेटवर्क, जिसका इस्तेमाल क्लासिफाइड जानकारी भेजने के लिए होता है, मंगलवार को ऑफलाइन हो गया। हालांकि एक अधिकारी ने इसे रूटीन मेंटेनेंस बताया है। इस पर काम जारी है। वहीं, 17 नवंबर को ही एपल की म्यूजिक, एप स्टोर और एपल केयर सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। आईक्लाउड साइन-इन इंटरफेस में भी दिक्कत बताई गई। कुछ सेवाएं बहाल हो चुकी हैं। लोग पूछ रहे हैं, क्या अमेरिका पर कोई साइबर हमला हो रहा है। क्या कोई देश पीछे से ये सब कर रहा है। जवाब है, नहीं। अभी तक किसी भी कंपनी या एजेंसी ने साइबर अटैक की बात नहीं कही है। सेवाएं पहले ठप हुईं, बाद में बहाल 6 दिन में अमेरिका की 6 बड़ी सर्विस के बंद होने से कामकाज ठप होने की नौबत आई7 है। मैरियट होटल की बुकिंग भी अटकी अमेरिका की सबसे बड़ी होटल कंपनी मैरियट में भी दिक्कत आई। लोगों ने शिकायत की- रिजर्वेशन नहीं हो रहा, चेक-इन नहीं हो रहा। मैरियट के पास 10,200 होटल और 18 लाख से ज्यादा कमरे हैं। हालांकि मैरियट ने बयान में कहा- “हमने एक तकनीकी दिक्कत को सुलझा लिया है, जिसकी वजह से वेबसाइट और ऐप पर साइन-इन में दिक्कत आ रही थी।" ------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने AI टेक्नोलॉजी तक पहुंच रोकने के नियम बदले: चीन अब न चिप खरीद सकेगा, न किराए पर ले सकेगा अमेरिका ने एडवांस AI टेक्नोलॉजी तक चीन की पहुंच रोकने के लिए अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। ट्रम्प प्रशासन ने नया एक्सपोर्ट कंट्रोल नियम जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नए नियम के तहत, चीन, रूस, ईरान और क्यूबा जैसे देशों की कंपनियों को सेवा देने वाले विदेशी डेटा सेंटरों के लिए अपने एंड-यूजर्स की पहचान करनी जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User