भाषा विश्वविद्यालय में अस्थायी शिक्षकों का मानदेय बढ़ा:अब प्रति लेक्चर मिलेंगे 800 रुपए, अधिकतम मासिक मानदेय 30 से बढ़ाकर 40 हजार किया

Nov 18, 2026 - 05:48
0
भाषा विश्वविद्यालय में अस्थायी शिक्षकों का मानदेय बढ़ा:अब प्रति लेक्चर मिलेंगे 800 रुपए, अधिकतम मासिक मानदेय 30 से बढ़ाकर 40 हजार किया
लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने अस्थायी शिक्षकों को राहत देते हुए उनका मानदेय बढ़ा दिया है। अब उन्हें प्रति लेक्चर 600 की जगह 800 रुपए मिलेंगे। वहीं, अधिकतम मासिक मानदेय की सीमा भी 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए कर दी गई है। मंगलवार को वित्त समिति की 35वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबंधन और शिक्षकों-कर्मचारियों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। परिसर में स्मार्ट मोबाइल मेडिकल यूनिट (एस-एमएमयू) की स्थापना और संचालन को भी मंजूरी दी गई। इससे स्टूडेंट्स और कर्मचारियों को परिसर में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। कर्मचारियों के वेतन पर कमेटी करेगी विचार बैठक में अस्थायी शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी और सालाना इंक्रीमेंट के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इस पर विचार के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी वेतन और सालाना इंक्रीमेंट से जुड़े पहलुओं की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा भवन निर्माण समिति की 17वीं बैठक में नए भवनों के निर्माण, मौजूदा भवनों के रिनोवेशन, मरम्मत और दूसरी सुविधाओं के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में कुलसचिव विकास और वित्त अधिकारी संतोष कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User