अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका:भारत पर लगाए टैरिफ का विरोध जताया; स्वदेशी जागरण मंच का प्रदर्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के विरोध में गुरुवार को स्वदेशी जागरण मंच की गजरौला इकाई के कार्यकर्ताओं ने चौपला चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी के सामने कार्यकर्ताओं ने ट्रंप का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर अमेरिका की टैरिफ नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। मंच के प्रांत सह-संयोजक सुधांशु बिश्नोई और स्वावलंबी भारत अभियान के जिला संयोजक डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में अमेरिकी कदम को दबाव की राजनीति और दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। वक्ताओं ने लोगों से अमेरिकी उत्पादों का पूर्णतः बहिष्कार करने और स्थानीय व स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया, जिससे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाया जा सके। इस मौके पर डॉ. खजान सिंह, किरण पाल कश्यप, रवि सैनी, जोगेंद्र सिंह जाटव और राजीव मित्तल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)