मेरठ के दो हथियार सप्लायर गिरफ्तार:चेकिंग में भाग रहे थे, पीछाकर पुलिस ने पकड़ा, तलाशी में मिले 4 हथियार
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना पुलिस ने गुरुवार अपराह्न करीब 4:30 बजे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के आरोप में मेरठ के दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक डिमांड के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल .32 बोर, एक मस्कट .12 बोर, एक तमंचा .315 बोर और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। SSP संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस के मुताबिक रतनपुरी थाना पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों कथित तौर पर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है। दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ भूरा पुत्र रविन्द्र निवासी उलकपुर, थाना इंचौली और मनीष पुत्र ताहर सिंह निवासी राली चौहान, थाना भावनपुर, मेरठ के रूप में हुई है। मोहित पर पहले से 8 मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार मोहित उर्फ भूरा के पास से दो देशी पिस्टल .32 बोर समेत अन्य हथियार बरामद हुए। उसके खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट का मामला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 में मवाना थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। रतनपुरी के मौजूदा मामले को मिलाकर उसके खिलाफ कुल नौ मुकदमे बताए गए हैं। मनीष पर भी आर्म्स एक्ट के मामले पुलिस ने बताया कि मनीष के खिलाफ भावनपुर थाने में वर्ष 2025 और 2026 में मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं शामिल हैं। रतनपुरी के मामले को मिलाकर उसके खिलाफ कुल तीन मुकदमे बताए गए हैं। हथियारों के स्रोत और संपर्कों की जांच पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और आरोपियों के संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के जरिए अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)