अमेठी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर भक्तों की भीड़:मां कालिकन के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा धाम

Oct 13, 2026 - 10:18
0
अमेठी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर भक्तों की भीड़:मां कालिकन के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा धाम
अमेठी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां कालिकन धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अ मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। मां के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। मंदिर पहुंच रहे भक्तों में मां के प्रति गहरी आस्था और विश्वास दिखाई दे रहा है। कोई मां के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांग रहा है, तो कोई अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना कर रहा है। दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के चलते धाम में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User