बरहज में संगोष्ठी 14 को:बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में हिंदी भाषा : अतीत एवं भविष्य पर रखेंगे विचार

Oct 13, 2026 - 10:18
0
बरहज में संगोष्ठी 14 को:बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में हिंदी भाषा : अतीत एवं भविष्य पर रखेंगे विचार
बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज, देवरिया में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे ‘हिन्दी भाषा : अतीत एवं भविष्य’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शम्भू नाथ तिवारी करेंगे। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. संतोष यादव शामिल होंगे। विशिष्ट वक्ताओं में डॉ. विनिता दीक्षित, प्रो. सूरज प्रकाश गुप्ता और डॉ. अरविंद कुमार पाण्डेय अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का संयोजन हिन्दी विभाग की ओर से कंचन तिवारी करेंगी। संगोष्ठी में हिन्दी भाषा की समृद्ध परंपरा, साहित्यिक विरासत, वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, शिक्षा, तकनीक और बदलते सामाजिक परिवेश में हिन्दी की भूमिका तथा उसके प्रचार-प्रसार के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उसके संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को रेखांकित करना है। मुख्य वक्ता प्रो. संतोष यादव हिन्दी के ऐतिहासिक विकास से लेकर डिजिटल युग में उसकी वैश्विक संभावनाओं पर अपना संबोधन देंगे। कार्यक्रम की संयोजिका हिन्दी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर कंचन तिवारी ने बताया कि हिन्दी केवल राजभाषा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना की वाहक है। ऐसी संगोष्ठियां युवाओं को अपनी मातृभाषा के प्रति गौरवबोध कराती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User