अमेठी में 10 दिन की रामलीला शुरू:गरीब कन्या की शादी के लिए मिलेंगे 1.51 लाख रुपए, 5 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

Oct 11, 2026 - 20:37
0
अमेठी में 10 दिन की रामलीला शुरू:गरीब कन्या की शादी के लिए मिलेंगे 1.51 लाख रुपए, 5 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
अमेठी। कस्बे के रामलीला मैदान में रविवार शाम 7:30 बजे 10 दिवसीय रामलीला का मंचन शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने पूजा-अर्चना कर इसका उद्घाटन किया। रामलीला समिति हर दिन एक गरीब कन्या की शादी के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए देगी। प्रयागराज के कलाकार करेंगे मंचन रामलीला में प्रयागराज के कलाकार प्रस्तुति देंगे। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में राधेश्याम की भूमिका निभाने वाले गौतम त्रिपाठी लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। आयोजकों ने मैदान में करीब 5 हजार दर्शकों के बैठने के लिए पंडाल लगाया है। दशहरे पर होगा रावण वध रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक होगा। इसका समापन दशहरे के दिन रावण वध के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद उद्घाटन के दौरान रामलीला समिति के नितिन भालोठिया, सूरज जायसवाल, फूलचन्द्र कसौधन, हरिकेश श्रीवास्तव, सौरभ भालोठिया, हिमांशु अग्रहरि और नितिन अग्रहरि सहित समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User