सुल्तानपुर पुलिस लाइन में कलश स्थापना:एसपी विनीत जायसवाल ने किया पूजन, मां शैलपुत्री आराधना संग नवरात्र शुरू

Oct 11, 2026 - 20:37
0
सुल्तानपुर पुलिस लाइन में कलश स्थापना:एसपी विनीत जायसवाल ने किया पूजन, मां शैलपुत्री आराधना संग नवरात्र शुरू
सुल्तानपुर पुलिस लाइन में 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और वामा सारथी की अध्यक्ष तन्वी जायसवाल ने विधि-विधान से कलश स्थापित किया। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर जिले में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की गई। पुलिस लाइन परिसर में पूजा के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति आस्था व्यक्त की। जनपद पुलिस ने नवरात्र के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User