अमेठी में 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:गांव-गांव लाउडस्पीकर से लोगों को सावधान कर रही पुलिस
अमेठी में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद एसपी सरवणन टी के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हो गई है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर लाउडस्पीकर और थानों में लगे पीए सिस्टम से लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे बिना वजह घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें। पिछले 24 घंटे से अमेठी में लगातार बारिश हो रही है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद एसपी सरवणन टी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत, जिले के सभी 18 थानों के थाना प्रभारी और उनकी टीम अपने-अपने इलाकों में लाउडस्पीकर से लोगों को जानकारी दे रही है। पुलिस ने बताया कि मौसम विभाग ने 25 सितंबर से 26 सितंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसमें तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की पूरी संभावना है। इसलिए लोगों से कहा गया है कि वे बिना वजह घरों से बाहर न निकलें और अपने घरों में सुरक्षित रहें। चेतावनी दी गई है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)