अमेठी में आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान:डीएम के निर्देश पर सर्वे टीम रवाना, 33% से ज्यादा नुकसान पर मिलेगा मुआवजा

Oct 08, 2026 - 14:22
0
अमेठी में आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान:डीएम के निर्देश पर सर्वे टीम रवाना, 33% से ज्यादा नुकसान पर मिलेगा मुआवजा
बुधवार शाम अमेठी में तेज आंधी और बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। कई जगहों पर खेतों में पानी भी भर गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने तुरंत सर्वे टीम को गांवों में भेजा है। उन्होंने राजस्व और कृषि विभाग की एक संयुक्त टीम को फसलों के नुकसान का पता लगाने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि टीम की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन नियम के मुताबिक कार्रवाई करेगा। अगर 33 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होता है, तो किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की है। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User