सहारनपुर में महिला से दुष्कर्म की कोशिश:आरोपी 2 साल से पीछा कर ब्लैकमेल कर रहा था, FIR दर्ज
सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर घर में जबरन घुसकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी पिछले करीब दो साल से उसका पीछा कर परेशान कर रहा है। उसके पास मौजूद फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और बदनाम करने की धमकी देता है। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसके घर के बाहर की तस्वीरें खींचकर भी उसे डराया-धमकाया। मामले में महिला की शिकायत पर गुरुवार दोपहर 12 बजे थाना कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी नदीम उर्फ बिलाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 अक्टूबर की दोपहर वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पीर वाली गली नंबर-25 निवासी नदीम उर्फ बिलाल पुत्र सलीम जबरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने चाकू दिखाकर महिला को धमकाया और गाली-गलौज करते हुए कहा कि उसकी बात नहीं मानी तो चाकू से मार देगा और लाश का भी पता नहीं चलेगा। महिला के मुताबिक आरोपी ने चाकू के बल पर उसे बेड पर गिरा दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी सलवार का नाड़ा भी टूट गया। महिला के शोर मचाने पर उसकी मां और पास में बिजली की दुकान करने वाला व्यक्ति मौके की तरफ दौड़े। लोगों को आता देखकर आरोपी कथित तौर पर धमकी देता हुआ मौके से भाग गया।
महिला ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। बाद में उसकी शादी हो गई और उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद भी आरोपी ने कथित तौर पर उसका पीछा करना और परेशान करना जारी रखा। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे फोन और मैसेज के जरिए धमकाता है। उसके पास मौजूद पुराने फोटो, वीडियो और रिकॉर्डिंग दिखाकर ब्लैकमेल करता है। वह धमकी देता है कि बात नहीं की तो उसे बदनाम कर देगा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके बारे में आपत्तिजनक बातें लिखकर पोस्टर भी लगवाए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)