अमेठी में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश हुई:गरज-चमक के साथ बरसे बादल, तापमान 28 डिग्री पहुंचा; रेड अलर्ट जारी
अमेठी में बुधवार शाम करीब चार बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं से जनजीवन पर असर पड़ा। जिले में आधे घंटे से ज्यादा समय से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी कर अगले एक घंटे तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। मौसम बदलने से बाजारों में हलचल मची और सड़कों पर पानी भर गया। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की फसल को नुकसान का डर है। कृषि विभाग ने कटी फसल सुरक्षित रखने को कहा है। स्कूल से लौटे छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हुई। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)