केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में शामिल:पीएम मोदी को सुना, 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया
ग्रेटर नोएडा में बीजेपी की सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए। इंडिया एक्सपो मार्ट में हुए इस कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना गया। सभी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। जेपी नड्डा ने मशाल यात्रा को गुर्जर सांस्कृतिक शोध संस्थान के लिए रवाना किया। 2 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह, नोएडा सांसद और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह समेत कई बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के हेड ऑफ द स्टेट के 25 वर्ष पूरे होने पर यह यात्रा निकाली गई। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के पीएम मोदी के लक्ष्य को हर भारतवासी पूरा करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)