अमेठी में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:2 अक्टूबर को SDM कॉलोनी से बाइक चोरी हुई थी

Oct 14, 2026 - 13:28
0
अमेठी में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:2 अक्टूबर को SDM कॉलोनी से बाइक चोरी हुई थी
अमेठी पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल यादव (24) के रूप में हुई है, जो खेरौना बारामासी, अमेठी का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस ने चेकिंग के दौरान विशाल को पकड़ा। जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए, तो वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल 12 अक्टूबर को एसडीएम कॉलोनी, कस्बा अमेठी से चोरी की थी। पुलिस ने चोरी की होंडा यूनीकॉर्न मोटरसाइकिल (नंबर UP 72M 6903) बरामद की है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोविल सिंह, पवन मिश्र, हेड कांस्टेबल संदीप मिश्रा, कांस्टेबल उजैर खान और सुयश मिश्रा शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User