कक्षा-8 की छात्रा दिशा बनीं एक दिन की सीडीओ:मऊ में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समाधान के दिए निर्देश
मऊ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कंपोजिट विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा दिशा पटवा को एक दिन का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया। बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक उन्होंने सीडीओ की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कई फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। दिशा पटवा ने उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। एक दिन के लिए अधिकारी बनीं छात्रा के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ दिख रहा था। दिशा पटवा ने बताया कि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। वह इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्हें डीएम और एसपी को देखकर प्रेरणा मिलती है, जिससे उनका लक्ष्य मजबूत हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)