अमेठी में DM की जनसुनवाई से चकमार्ग अतिक्रमण से मुक्त:पूर्ण समाधान अभियान चलाकर एक्शन, ग्रामीणों ने की थी शिकायत
अमेठी में जिलाधिकारी शशांक चौधरी के 'एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान' का असर दिख रहा है। इसके तहत जनसुनवाई में मिली शिकायतों का तुरंत और सही तरीके से निपटारा किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, तहसील अमेठी के डेढ़पसार गांव के दीपक पांडेय ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 1453 पर दर्ज चकमार्ग पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इससे गांव वालों को आने-जाने और खेती के काम में परेशानी हो रही थी। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और तुरंत उपजिलाधिकारी अमेठी को जांच कर चकमार्ग खाली कराने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और लेखपाल को मौके पर भेजा। जांच के बाद, नियमों के हिसाब से कार्रवाई हुई और चकमार्ग को कब्जे से मुक्त करा दिया गया। इस पर शिकायतकर्ता दीपक पांडेय ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इससे गांव वालों को आने-जाने और खेती में आसानी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)