फिरोजाबाद में युवक ने मुक्का मारकर कार का शीशा तोड़ा:घटना CCTV में कैद, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के गंज मोहल्ले में देर रात सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने कार के शीशे पर मुक्का मार दिया, जिससे वह टूट गया। घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। देर रात करीब एक बजे की घटना स्थानीय व्यापारी दुष्यंत यादव के मुताबिक, घटना देर रात करीब एक बजे की है। रामबारात निकलने के कारण मोहल्ले में काफी भीड़ थी। इसी दौरान महावीर नगर निवासी विवेक शर्मा वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने नशे की हालत में सड़क किनारे खड़ी दुष्यंत यादव के भाई की कार के शीशे पर मुक्का मार दिया, जिससे शीशा टूट गया। CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग घटना के बाद आसपास के लोगों में नाराजगी फैल गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। दुष्यंत यादव ने क्षेत्र में पहले भी वाहनों से जुड़ी घटनाएं होने की बात कहते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। पीड़ित पक्ष ने थाना उत्तर पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)