अमेठी में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर:1480 पंडालों की सुरक्षा के लिए SP समेत अधिकारी कर रहे भ्रमण
अमेठी में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एसपी समेत जिले के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। जिले में 1480 दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित हैं। 63 घाटों पर 1478 मूर्तियों का विसर्जन होगा। विसर्जन के लिए आम, कोचित, इसौली, बहादुर, रीछ, डलमऊ और अवशानेश्वर घाट तय हैं। जिले में 26 शोभायात्राएं निकलेंगी और 57 जगहों पर मेले लगेंगे। 41 स्थानों पर रामलीला व 30 जगहों पर रावण दहन होगा। 21 अक्टूबर को 13 इलाकों में भरत मिलाप होगा। जिले में 411 डीजे दर्ज हैं। 54 हॉटस्पॉट पर पुलिस 24 घंटे निगरानी कर रही है। एसपी सरवणन टी के नेतृत्व में सुरक्षा मजबूत की जा रही है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण कराने को व्यापक तैयारी है। सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश हैं। पंडालों, मेला स्थलों व विसर्जन घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। डीजे संचालकों को मानकों का पालन करने और हॉटस्पॉट पर सीसीटीवी-ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)