निवाड़ा में परिवार की डांट से नाबालिग ने की आत्महत्या:घर के बरामदे में फांसी लगाई, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया

Oct 19, 2026 - 14:45
0
निवाड़ा में परिवार की डांट से नाबालिग ने की आत्महत्या:घर के बरामदे में फांसी लगाई, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया
बागपत के निवाड़ा गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक 15 साल की किशोरी ने परिवार की डांट से नाराज होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन खेत में भिंडी तोड़ने गए थे। पड़ोसी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। जानकारी के मुताबिक, टावर कॉलोनी की सोना (15) घर पर छोटी बहन के साथ थी। सुबह करीब 8 बजे परिवार के सदस्य खेत गए। परिजनों ने उसे खाना बनाने को कहा था, लेकिन न बनाने पर डांटा गया था। डांट के कुछ देर बाद किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। छोटी बहन के शोर मचाने पर पड़ोसी जावेद उसे तुरंत बागपत जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता खालिद के पांच बच्चे हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि जांच जारी है, कोई शिकायत नहीं मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User