अमेठी में कल 15 स्कूल रहेंगे बंद:भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम और 3 विधायकों के शामिल होने के कारण फैसला
अमेठी में गौरीगंज और आसपास के इलाकों में कल 15 स्कूल बंद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संजय तिवारी ने उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके तहत गौरीगंज शहर और आसपास के क्षेत्रों में कक्षा 1 से 8 तक के 15 स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के आवागमन में परेशानी से बचाने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया है। कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसके चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव और रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। अभिभावकों को सूचना देने के निर्देश BSA ने सभी संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वे अभिभावकों को समय रहते अवकाश की जानकारी दें, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में असुविधा न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)