देवरिया में 9 शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित:तेलंगाना के राज्यपाल ने बलिदान को किया नमन

Oct 13, 2026 - 20:23
0
देवरिया में 9 शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित:तेलंगाना के राज्यपाल ने बलिदान को किया नमन
देवरिया में ‘समर्पण’ संस्था की ओर से मंगलवार शाम पांच बजे सोन्दा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में अमर शहीद परिवार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देश के लिए बलिदान देने वाले नौ जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि देश को अपने वीर जवानों पर गर्व है, जिन्होंने देशवासियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों के योगदान को याद रखना और उनके परिवारों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की। समारोह में राम किशोर, अवध नाथ, प्रेम चंद, उग्रसेन त्रिपाठी, संतोष यादव, जवाहरलाल पांडेय, ज्योतिष प्रकाश और संदीप मिश्रा के परिवारों को सम्मानित किया गया। डेहराडाबर निवासी अशोक कुमार यादव की पत्नी कुसुमावती देवी को भी सम्मान मिला। समारोह में राम किशोर, अवध नाथ, प्रेम चंद, उग्रसेन त्रिपाठी, संतोष यादव, जवाहरलाल पांडेय, ज्योतिष प्रकाश और संदीप मिश्रा के परिवारों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा देहराडाबर निवासी अशोक कुमार यादव की पत्नी कुसुमावती देवी को भी सम्मान प्रदान किया गया। देखें तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User