अमेठी में ऑपरेशन मुस्कान से 3 बच्चे मिले:पुलिस ने मेले से बिछड़े दो बालक-बालिका और एक युवती को परिजनों को सौंपा
अमेठी पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत तीन गुमशुदा बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। इनमें दो बालक-बालिका मेले से बिछड़े थे, जबकि एक 19 वर्षीय युवती घर से चली गई थी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। शिवरतनगंज पुलिस ने दो बच्चों को और मोहनगंज पुलिस ने एक युवती को बरामद किया।
शिवरतनगंज थाना पुलिस मां अहोरवा भवानी धाम मेले में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक कर रही थी। इसी दौरान अनीता नाम की महिला ने अपनी 4 वर्षीय बेटी के गुम होने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को मेले से ढूंढकर परिजनों को सौंपा। इसी मेले में गश्त के दौरान एक 5 वर्षीय बालक भी मिला, जो अपने पिता हरिप्रसाद से बिछड़ गया था। पुलिस ने उसके पिता से संपर्क कर बालक को भी सौंप दिया। मोहनगंज थाना पुलिस ने 6 अक्टूबर को घर से गई 19 वर्षीय युवती सरोजा को 12 अक्टूबर को बरामद कर परिजनों को सौंपा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)