सीएम योगी ने हापुड़ के उद्यमी को सराहा:जनसेवा के लिए धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव सोनू चुग को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ के धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज उर्फ सोनू चुग को पत्र लिखकर जनसेवा के लिए सराहा। सीएम की सराहना के बाद हापुड़ के उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद सोनू चुग को क्षेत्रवासियों ने भी बधाई दी। जरूरतमंद की हो समय पर मदद सीएम ने कहा कि उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता सरकार-समाज के बीच पुल हैं। वे लोगों की समस्याएं समझते हैं और उनकी आवाज मंच तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद की अपील की। मुख्यमंत्री ने पत्र में 2017 से पहले की कानून व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तब माफिया और गुंडाराज था। सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ, जिससे लोग बिना डर अपनी बात कह सकें। सीएम ने बताया कि डबल इंजन सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए योजनाएं चला रही है। इनका लाभ पात्रों तक पहुंचाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प दोहराया। बधाई पत्र आने पर हापुड़ वासियों ने भी उनकी हौंसला अफजाई की। इस दौरान उद्यमी मनोज गुप्ता, अतुल गोयल, पवन शर्मा, लवलीन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, प्रमोद गोयल, राजेंद्र गुप्ता,संदीप चौधरी, हरीश ग्रोवर, कपिल अरोड़ा, कमल चुग समेत अन्य व्यापारियों ने भी बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)