अमेठी में रामलीला का मंचन:कैकेयी-मंथरा संवाद, राम-सीता और लक्ष्मण के वनवास तथा राम-केवट के प्रसंग हुए प्रस्तुत

Oct 17, 2026 - 12:20
0
अमेठी में रामलीला का मंचन:कैकेयी-मंथरा संवाद, राम-सीता और लक्ष्मण के वनवास तथा राम-केवट के प्रसंग हुए प्रस्तुत
अमेठी के सरायखेमा गांव में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पांचवें दिन शुक्रवार रात कैकेयी-मंथरा संवाद, राम-सीता और लक्ष्मण के वनवास तथा राम-केवट प्रसंग का मंचन हुआ। कलाकारों ने इन प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। वनवास प्रसंग के मंचन के दौरान दर्शक भावुक हो उठे। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समाजसेवी संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि गांव में कई वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और आदर्शों को मंचन के जरिए प्रस्तुत किया जाता है। आयोजन में गांव के पुराने और नए अनुभवी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User