पूर्व मंत्री राज किशोर ने मोनिका बेदी को नचवाया था:मंत्री रहते हुए डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड को बुलवाया, पशुधन भर्ती घोटाले में लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Oct 17, 2026 - 12:20
0
पूर्व मंत्री राज किशोर ने मोनिका बेदी को नचवाया था:मंत्री रहते हुए डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड को बुलवाया, पशुधन भर्ती घोटाले में लटकी गिरफ्तारी की तलवार
बस्ती के पशुधन प्रसार भर्ती घोटाले में फंसे पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह का रसूख ऐसा था कि वर्ष 2016 में उन्होने अपने गांव चंगेरवा में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की प्रेमिका रही फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी को नचवाया था। इतना ही नहीं उन्होने रशियन डांस व कांटा लगा गर्ल दिवंगत शेफाली जरीवाला के भी ठुमके लगवाए थे। इस कार्यक्रम के कुछ दिनों के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। वर्ष 2016 में राज किशोर का सितारा बुलंदियों पर था, सपा सरकार में इनके पास पंचायती राज विभाग, पशुपाल विभाग व उद्यान विभाग का प्रभार था, सैफई महोत्सव के चर्ज पर राज किशोर सिंह ने अपने पैतृक गांव चंगेरवा में 3 अप्रैल 2016 को तीन दिवसीय चंगेरवा महोत्सव का आयोजन किया, पूर्वांचल के नेताओं व क्षेत्र की जनता को अपना दबदबा दिखाने के लिए उन्होने फिल्मी सितारों में सुनील शेट्टी, मोनिका बेदी सहित अन्य कलाकरो को बुलाया था। मुख्यमंत्री के चाचा शिवपाल के करीबी थे राज किशोर सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के राज किशोर सिंह करीबी माने जाते थे, मुख्यमंत्री के परिवार में भी इनकी दखल थी, उस समय यह नजदीकी अखिलेश यादव और राज किशोर सिंह के बीच राजनीति दूरी की एक वजह बताई गई थी, 11 सितंबर को 2016 के आस-पास अखिलेश यादव ने राज किशोर सिंह को मंत्रिमंडल से हटा दिया, उस समय अखिलेश यादव के इस फैसले से मुलायम सिंह यादव व शिवपाल दोनों नाराज बताए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User