अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस:142 शिकायतें मिलीं, DM ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Oct 03, 2026 - 16:16
0
अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस:142 शिकायतें मिलीं, DM ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
शनिवार को अमेठी की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। तिलोई तहसील में जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने जन शिकायतें सुनीं। पुलिस से जुड़ी शिकायतें एसपी सरवणन टी. ने सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निपटारा सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, पेंशन और आवास से जुड़ी कुल 142 शिकायतें मिलीं। तिलोई में 61 में से 4, गौरीगंज में 34 में से 4 और मुसाफिरखाना में 19 में से 1 शिकायत का मौके पर निपटारा हुआ। अमेठी की 28 शिकायतों के लिए संयुक्त टीमें भेजी गईं। डीएम ने सभी अधिकारियों को रोज सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनसुनवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव, सीओ दिनेश मिश्रा और डीडीओ वीरभानु सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User