अमेठी में ट्रक-टैंकर की टक्कर, चालक केबिन में फंसा:जगदीशपुर में अयोध्या बाईपास के पास हादसा, हाइड्रा की मदद से निकाला; अस्पताल में भर्ती

Sep 28, 2026 - 10:52
0
अमेठी में ट्रक-टैंकर की टक्कर, चालक केबिन में फंसा:जगदीशपुर में अयोध्या बाईपास के पास हादसा, हाइड्रा की मदद से निकाला; अस्पताल में भर्ती
अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा अयोध्या बाईपास के पास सुबह करीब 9 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और लंबा जाम लग गया। टक्कर के बाद टैंकर चालक बिंदा पुत्र पृथ्वी पाल निषाद वाहन के केबिन में फंस गया। वह फतेहपुर जिले के गोविंदपुर मड़ौकी का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हाइड्रा की मदद से चालक को निकाला पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन चालक केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था। इसके बाद हाइड्रा मशीन मंगाई गई। पुलिस और राहत टीम ने हाइड्रा की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया हादसे के बाद हाईवे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। फिलहाल राजमार्ग पर यातायात चालू है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि टैंकर और कंटेनर में टक्कर हुई है। हादसे में टैंकर चालक बिंदा केबिन में फंस गया था, जिसे हाइड्रा की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User