अमेठी पुलिस लाइन में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा संपन्न:डीएम और एसपी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, आतिशबाजी के साथ हुआ समापन
अमेठी के गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह देर रात संपन्न हो गया। समारोह के तीसरे दिन जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने भक्ति गीतों और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां बनीं आकर्षण कार्यक्रम में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों के जरिए देवी के अलग-अलग रूपों को दर्शाया गया। धार्मिक प्रस्तुतियों ने समारोह में शामिल लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आतिशबाजी के साथ समारोह का समापन तीन दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह का समापन आतिशबाजी के साथ हुआ। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)