बुलंदशहर पुलिस ने रामलीला मंच से महिला अपराधियों को चेताया:कहा- महिलाओं से अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सात पुश्तें याद रखेंगी

Oct 20, 2026 - 09:28
0
बुलंदशहर पुलिस ने रामलीला मंच से महिला अपराधियों को चेताया:कहा- महिलाओं से अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सात पुश्तें याद रखेंगी
बुलंदशहर में शारदीय नवरात्रि और रामलीला के आयोजन के बीच पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया। रामलीला मैदान में चल रहे मंचन के दौरान महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान ने महिलाओं और बालिकाओं के साथ अपराध करने वालों को चेतावनी दी। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों के तहत उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेशभर में मिशन शक्ति 6.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी अभियान के तहत बुलंदशहर की महिला पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। रामलीला के मंच से जनता को संबोधित करते हुए स्वाति बालियान ने कहा कि महिलाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनचलों पर नजर, अपराधियों पर कार्रवाई की चेतावनी महिला थाना प्रभारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। मिशन शक्ति के तहत पुलिस चौबीसों घंटे महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि शोहदों और मनचलों पर नजर रखी जा रही है। महिला गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ महिला पुलिस बल कठोर कानूनी कार्रवाई करेगा। महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने की कोशिश रामलीला के मंच से दिए गए इस संदेश का उद्देश्य महिलाओं और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। पुलिस की इस पहल को लेकर शहर में चर्चा हो रही है। आयोजन के दौरान महिला अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश देकर पुलिस ने लोगों को सुरक्षा अभियान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User