अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव में 240 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:बाबू पट्टी में कौशल विकास विद्यालय का शुभारंभ, 25 सिलाई मशीनें मिलीं

Oct 18, 2026 - 00:17
0
अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव में 240 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:बाबू पट्टी में कौशल विकास विद्यालय का शुभारंभ, 25 सिलाई मशीनें मिलीं
प्रतापगढ़ में महानायक अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबू पट्टी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू हुई है। नवरात्रि के अवसर पर शनिवार को सिलाई प्रशिक्षण विद्यालय का शुभारंभ किया गया। मुसहर बस्ती की माला देवी ने फीता काटकर विद्यालय की शुरुआत की। 240 महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण डॉ. हरिवंशराय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र की ओर से शुरू किए गए इस विद्यालय में 240 महिलाओं को सिलाई सिखाई जाएगी। इसके लिए 25 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। विद्यालय का संचालन सहायता समूह करेगा तीन महीने के कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विद्यालय का संचालन ग्राम प्रधान के मार्गदर्शन में गांव का महिला स्वयं सहायता समूह करेगा। स्वयं सहायता समूहों से रोजगार बढ़ाने की योजना संस्था के अध्यक्ष निवृत्ति यादव ने कहा कि समाज में सभी को सम्मान और अवसर समान रूप से मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि यह पहल केवल सिलाई प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगी। मसाला प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की योजना भविष्य में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आंवला विक्रय केंद्र, किराना दुकान, आटा चक्की और मसाला प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की योजना है। इससे महिलाओं को आय के नए अवसर मिल सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाएं विद्यालय के शुभारंभ के दौरान गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि बाबू पट्टी की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User