गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को लेकर डायवर्जन:20 अक्टूबर को बदलेगा शहर का यातायात, 9 प्रमुख स्थानों से नहीं गुजरेंगे वाहन

Oct 18, 2026 - 00:34
0
गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को लेकर डायवर्जन:20 अक्टूबर को बदलेगा शहर का यातायात, 9 प्रमुख स्थानों से नहीं गुजरेंगे वाहन
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से 20 अक्टूबर को निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के नौ प्रमुख स्थानों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान धर्मशाला चौराहा, जेपी अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया मोड़, लेबर तिराहा, सूरजकुंड और दशहरी बाग समेत विभिन्न स्थानों से गोरखनाथ मंदिर तथा रामलीला मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। यहां पर लागू रहेगा डायवर्जन धर्मशाला चौराहा से मंदिर की ओर रोक : धर्मशाला चौराहे से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन धर्मशाला चौकी से सीधे गंगेज, दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड, ग्रीन सिटी और कौड़ियहवा मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। जेपी अस्पताल से दुर्गाबाड़ी होकर जाएंगे वाहन : जेपी अस्पताल से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को जेपी अस्पताल गली से दुर्गाबाड़ी होकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन : इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन रामनगर तिराहा और नकहा ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। लेबर तिराहे से सूरजकुंड होकर निकलेंगे वाहन : लेबर तिराहे से श्री गोरखनाथ मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इन वाहनों को सूरजकुंड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।सूरजकुंड से रामलीला मैदान जाने पर रोक : सूरजकुंड से अधियारीबाग स्थित रामलीला मैदान की तरफ शोभायात्रा समाप्त होने तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सुभाष चंद्र बोस नगर से ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से भी प्रतिबंध : गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन गोरखनाथ थाने के पीछे से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। मंदिर गेट नंबर-दो से थाने की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन : श्री गोरखनाथ मंदिर के गेट नंबर-दो से गोरखनाथ थाने की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को जाहिदाबाद तिराहे से अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। दशहरी बाग तिराहे से मंदिर की ओर प्रतिबंध : दशहरी बाग तिराहे से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन कौड़ियहवा मोड़ होते हुए इंडस्ट्रियल मोड़ की ओर जाएंगे और वहां से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। अधियारीबाग तिराहे से रामलीला मैदान की ओर रोक : अधियारीबाग तिराहे से रामलीला मैदान की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को रसूलपुर, दशहरी बाग तिराहा और कौड़ियहवा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User