अमरोहा एसपी ने नवनिर्मित पुलिस लाइन का किया निरीक्षण:ऑडिटोरियम की गुणवत्ता जांची, निर्माण कार्य में लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश
अमरोहा एसपी लखन सिंह यादव ने गुरुवार दोपहर नई पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित ऑडिटोरियम की गुणवत्ता जांची और निर्माण कार्य का जायजा लिया। एसपी ने ऑडिटोरियम की दीवारों, छत, फर्श, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, लाइटिंग और सुरक्षा मानकों को परखा। उन्होंने इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी जांची और अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली। एसपी यादव ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कमियां जल्द दूर कर उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। बताया गया कि इस नई पुलिस लाइन और ऑडिटोरियम से पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग, मीटिंग और दूसरे कार्यक्रमों के लिए अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। इससे पुलिस व्यवस्था और मजबूत व आधुनिक बनेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)