कानपुर में तेज रफ्तार कार ने अधेड़ को रौंदा:हैलट में मौत, कार सवार फरार; पुलिस शिनाख्त में जुटी

Oct 15, 2026 - 15:38
0
कानपुर में तेज रफ्तार कार ने अधेड़ को रौंदा:हैलट में मौत, कार सवार फरार; पुलिस शिनाख्त में जुटी
कानपुर के थाना कैंट में सर्किट हाउस के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिससे उसका पहिया जाम हो गया। आरोप है कि घटना के बाद कार सवार 2-3 लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 1:30 पोस्टमार्टम भेजनें की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी शाहरुख़, मुकेश के अनुसार के , सर्किट हाउस के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे करीब 40 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। टक्कर के कारण कार का पहिया जाम हो गया। इसके बावजूद कार में सवार 2-3 लोग मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को हैलट में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से फल की टोकरी मिलने के बाद पुलिस उसके फल बेचने या इससे जुड़े काम करने की आशंका को ध्यान में रखते हुए पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर कार मालिक की जानकारी जुटा रही है। वहीं, चर्चा है कि, चालक नशे में धुत था। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों और कार सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User