अमरोहा में 34 जगह होगा रावण दहन:जिले को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया, आजाद रोड पर आवाजाही रहेगी बंद
अमरोहा में विजयादशमी के मौके पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। जिले में कुल 34 जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे जिले को 4 जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां संदिग्धों पर नजर रख रही हैं। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई है। रावण दहन के दौरान आग लगने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट पर रखा गया है। आपात स्थिति के लिए दमकल वाहन 24 घंटे तैनात रहेंगे। अमरोहा शहर में आज दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक आजाद रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)