अयोध्या में बसपा राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा होगी:विधानसभा चुनाव से पहले 20 नवंबर को आऐंगे, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी

Oct 20, 2026 - 08:23
0
अयोध्या में बसपा राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा होगी:विधानसभा चुनाव से पहले 20 नवंबर को आऐंगे, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी
अयोध्या में बहुजन समाज पार्टी खुद को स्थापित करने की तैयारी में जुट गई है।हालांकि पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी सियासी जमीन दोबारा हासिल करने और संगठनात्मक सक्रियता को धरातल पर मजबूती में बदलने की है। स्थानीय स्तर पर पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने के लिए नए सिरे से जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। 20 नवंबर को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा के जरिये कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी है। सवाल यह है कि इन कवायदों से बसपा अपने पुराने जनाधार से कितना जुड़ पाएगी और क्षेत्र में संगठन को कितनी मजबूती मिल सकेगी। तीन चुनावों में नहीं खुला था खाता अयोध्या की पांच विधानसभा क्षेत्रों में पिछले तीन विधानसभा चुनाव वर्ष 2012, 2017 व 2022 में बसपा खाता नहीं खोल सकी है। वर्ष 2012 में जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार पर सपा व एक पर भाजपा का कब्जा रहा। 2017 में सभी सीटों पर कमल खिला था। 2022 में तीन सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया तो दो सीटों पर सपा। ऐसे में धरातल पर सिमट चुकी बसपा के सामने जनाधार वापस पाने की चुनौती होगी। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू की पार्टी में वापसी से मनोबल बढ़ा बीकापुर के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू की पार्टी में वापसी के बाद उन्हें विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अयोध्या जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के जरिये पार्टी स्थानीय स्तर पर संगठन को व्यवस्थित करने और राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की कोशिश में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User